पापा आप गए सब कुछ गया
पापा आप गए सब कुछ गया नींद गईं चैन गया, सपने गए , बचपन गया, भरोसा गया, सर से आपका छांव गया, प्रेम का वह भाव गया। हम चार में सिमट गया संसार, पर मां का था बहुत आभार, प्यार करती है बेशुमार बड़े भाई ने दिया आप जैसा ही प्यार, घर सुना आंगन सुना था, मां का दुःख तो चार गुना था, बड़े भाई का कोई दर्द न जाने, कोई नहीं है कहने वाला, बेटा क्यूं चिंता करता है, अभी तो तेरा बाप जिंदा है। जाने कैसा कैसा समय है आया, फिर भी हमने समय बिताया, याद आपकी जो आतीं हैं, मन छन्नी कर जाती है। तुम्हारे चरणों में संसार, हर बेटे का पहला प्यार, पिता की जगह कोई न लेगा, इतना प्यार और कौन देगा। मेरी तो आंखें बहती है, रोक लेना अपने सैलाब। आप गए सब कुछ गया, नींद गईं, चैन गया। आपका बेटा अठारह साल का हो गया है, थोड़ी नहीं बहुत समझदार हो गया है।। मां की जुबानी हमारा बेटा अठारह साल का हो गया है, थोड़ी नहीं बहुत समझदार हो गया है।। पूछने पर किस को करता हो प्यार ज्यादा कहता है मम्मी और पापा दोनो को देखा बातों को घुमाना सीख गया है।। हमारा बेटा अब अठारह साल का हो गया है।। हर बार आते जाते , क...